Petrol And Diesel Rate: कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल में लगी आग, MP के इन जिलों में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को क्रूड ऑयल में मामूली तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.07 फीसदी की वृद्धि के साथ 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर बरकरार है। वहीं डब्ल्यूटी आई में 0.04 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में ईंधन के भाव में गिरावट हुई है। वहीं कई जिलें ऐसे हैं, जहां आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल

अशोकनगर में 0.30 रुपये, बड़वानी में 0.27 रुपये, भिंड में 0.44 रुपये, छतरपुर में 0.35 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.53 रुपये, दतिया में 0.16 रुपये, इंदौर में 0.12 रुपये, झाबुआ में 0.67 रुपये, खरगोन में 0.50 रुपये, मुरैना में 0.21 रुपये, नरसिंहपुर में 0.34 रुपये, पन्ना में 0.45 रुपये, रतलाम में 0.29 रुपये, रीवा में 0.26 रुपये, सतना में 0.25 रुपये, शिवपुरी में 0.34 रुपये, सिंगरौली में 0.18 रुपये और विदिशा में 0.37 रुपये की वृद्धि हुई है। एमपी में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 120 रुपये के बीच में है। जो कई राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है। यहाँ ईंधन राजधानी दिल्ली से भी महंगा है।

डीजल के भाव में बदलाव

भिंड में 40 पैसे, छतरपुर में 35 पैसे, अशोकनगर में 28 पैसे, बड़वानी में 25 पैसे, छतरपुर में 47 पैसे, झाबुआ में 61 पैसे, खरगोन में 46 पैसे, नरसिंहपुर में 31 पैसे, पन्ना में 41 पैसे, रतलाम में 26 पैसे, रीवा में 24 पैसे, सतना में 23 पैसे, शिवपुरी में 31 पैसे और विदिशा में 35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं सीधी, सिवनी, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, दमोह, भोपाल और बालाघाट में ईंधन के भाव में गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.32 रुपये और डीजल की 93.61 रुपये है।
  • जबलपुर पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये है
  • इंदौर पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये और डीजल की 93.97 रुपये है।
  • रीवा पेट्रोल की कीमत 111.24 रुपये और डीजल की 96.30 रुपये है।
  • उज्जैन पेट्रोल की कीमत 108.87 रुपये और डीजल की 94.13 रुपये है।
  • ग्वालियर पेट्रोल की कीमत 108.40 रुपये और डीजल की 93.67 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews