76 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के इन जिलों में बदले ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल में 17 मई को क्रूड ऑयल की कीमत एक बार 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच चुकी है। ब्रेंटी क्रूड की कीमत 0.14 फीसदी की वृद्धि के साथ 76.85 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 72.71 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दो जिलों में बदले पेट्रोल के दाम

एमपी मे पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। सतना में 0.45 रुपये और शहडोल में 0.22 रुपये की वृद्धि हुई है। अन्य जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश में शहडोल, श्योपुर, अनुपुर, बालाघाट और रीवा में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है।

डीजल का हाल

एमपी के दो जिलों में आज डीजल भाव बदले हैं। सतना में 0.40 रुपये और शहडोल में 0.20 रुपये की वृद्धि हुई है। बाकी अन्य जिलों में इसके भाव स्थिर हैं। राज्य में डीजल की कीमत 93 रुपये और 99 रुपये के बीच में है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल के भाव

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.86 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.66 रुपये और डीजल के 93.94 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.05 रुपये और डीजल के 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.01 रुपये और डीजल के 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews