19 जून को क्रूड ऑयल में गिरावट, MP के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

19 जून को क्रूड ऑयल में गिरावट, MP के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate In MP Today: 19 जून यानि आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 1.48 फीसदी गिरावट के साथ 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड में 1.60 फीसदी की कटौती हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एमपी में पेट्रोल की कीमत 108 रूपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल का भाव 93-97 रुपये प्रति लीटर हैं।

यहाँ बदला पेट्रोल का भाव

आज आगर मालवा में 0.30 रुपये, बैतूल में 0.51 रुपये, धार में 0.34 रुपये, होशंगाबाद में 0.79 रुपये, नरसिंहपुर में 0.17 रुपये और राजगढ़ में 0.38 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं छिंदवाड़ा में 0.50 रुपये और उज्जैन में 0.01 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

डीजल का ऐसा है हाल

छिंदवाड़ा में 0.46 रुपये की वृद्धि हुई है। राजगढ़ में 0.34 रुपये, नरसिंहपुर में 0.15 रुपये, होशंगाबाद में 0.73 रुपये, धार में 0.33 रुपये, बैतूल में 0.46 रुपये और आगर मालवा में 0.28 रुपये की गिरावट डीजल के भाव में हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews