Petrol And Diesel Rate : 82 डॉलर तक पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate : 82 डॉलर तक पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है। एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। लेकिन अब इसकी कीमत 82.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 78.31 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है।

एमपी में बदले पेट्रोल के भाव

विदिशा में 0.98 रुपये, उमरिया में 0.19 रुपये, सिंगरौली में 0.26 रुपये, शिवपुरी में 0.37 रुपये, पन्ना में 0.21 रुपये, नरसिंहपुर में 1.20 रुपये, मुरैना में 0.23 रुपये, मंडला में 0.90 रुपये, खरगोन में 0.54 रुपये, खंडवा में 0.57 रुपये, झाबुआ में 0.51 रुपये, जबलपुर में 0.52 रुपये, होशंगाबाद में 0.23 रुपये, धार में 0.97 रुपये, छतरपुर में 0.42 रुपये, भिंड में 0.64 रुपये, भोपाल में 0.24 रुपये, बालाघाट में 1 रुपये और बड़वानी में 0.25 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

बालाघाट में 0.92 रुपये, भिंड में 0.59 रुपये, धार में 0.90 रुपये, जबलपुर में 0.48 रुपये, खंडवा में 0.53 रुपये, खरगोन में 0.50 रुपये, मंडला में 083 रुपये, नरसिंहपुर में 1.08 रुपये और विदिशा में 0.89 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा उमरिया, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मुरैना, झाबुआ, होशंगाबाद, छतरपुर और बड़वानी में भी डीजल मंहगा हुआ है। बैतूल, दमोह, दतिया, गुना, रायसेन, रीवा और सिवनी में डीजल के भाव में गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.83 रुपये और डीजल की 94.10 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.22 रुपये और डीजल की 94.45 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews