क्रूड ऑयल में नरमी, 71 डॉलर तक पहुंचा भाव, MP के कई जिलों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में शनिवार को कच्चे तेल के भाव में नरमी देखी गई है। डब्ल्यूटीआई 0.43 डॉलर की गिरावट के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंधन के भाव अलग-अलग है। आज कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट हुई है।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

उमरिया में 0.23 रुपये, सीधी में 0.22 रुपये, शिवपुरी में 0.30 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये, रतलाम में 0.19 रुपये, पन्ना में 0.29 रुपये, नरसिंहपुर में 0.47 रुपये, खरगोन में 0.52 रुपये, कटनी में 0.38 रुपये, होशंगाबाद में 0.41 रुपये, भोपाल में 0.33 रुपये, बड़वानी में 0.51 रुपये, अनुपुर में 0.43 रुपये और आगर मालवा में 0.13 रुपये की वृद्धि हुई है। अशोकनगर में 0.52 रुपये, बैतूल में 0.57 रुपये, छतरपुर में 0.64 रुपये, धार में 1.14 रुपये, ग्वालियर में 0.31 रुपये, हरदा में 0.32 रुपये, जबलपुर में 0.38 रुपये, खंडवा में 0.61 रुपये, मंडला में 0.64 रुपये, मंदसौर में 1.05 रुपये, राजगढ़ में 0.58 रुपये, रीवा में 0.18 रुपये, सागर में 0.31 रुपये, शहडोल में 0.36 रुपये, सिंगरौली में 0.81 रुपये और विदिशा में 0.83 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है।

डीजल के भाव में भी उतार-चढ़ाव

आज एमपी में डीजल के भाव में भी वृद्धि देखी गई है। आगर मालवा, अनुपुर, बड़वानी, भोपाल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खरगोन, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, रायसेन, रतलाम, सिवनी, सीधी और उमरिया में वृद्धि हुई है। भोपाल में आज डीजल के भाव में 0.29 रुपये का इजाफा हुआ है। धार में 1.05 रुपये और मंदसौर में 0.96 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा अशोकनगर, बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, खंडवा, मंडला, राजगढ़, सागर, रीवा, शाजापुर, सिंगरौली और विदिशा में भी डीजल सस्ता हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल का भाव

  • भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.91 रुपये और डीजल का 94.14 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल का 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.56 रुपये और डीजल का 93.84 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल का भाव 111.19 रुपये और डीजल का 96.25 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109.14 रुपये और डीजल का 94.37 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews