Petrol And Diesel Rate: कच्चे तेल में भारी गिरावट, 77 डॉलर तक पहुंचा भाव, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में कुछ दिनों से लगातार क्रूड ऑयल की कीमत घट रही है। डब्ल्यूटीआई 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ 77.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 81 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी के अलग-अलग जिलों का हाल भी अलग है। कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि का सिलसिला बरकरार है।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

एमपी के कई जिलों में पेट्रोल के भाव में बदलाव हुआ है। अलीराजपुर में 0.43 रुपये, अनुपुर में 0.52 रुपये, दमोह में 0.40 रुपये, गुना में 0.41 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.23 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, सीधी में 0.43 रुपये, उज्जैन में 0.18 रुपये और उमरिया में 0.23 रुपये की वृद्धि हुई है। विदिशा में 0.54 रुपये, टीकमगढ़ में 0.39 रुपये, सिंगरौली में 0.74 रुपये, रीवा में 0.25 रुपये, रतलाम में 0.30 रुपयेम रायसेन में 0.38 रुपये, पन्ना में 0.45 रुपये, नरसिंहपुर में 1.03 रुपये, खरगोन में 0.90 रुपये, खंडवा में 0.57 रुपये, झाबुआ में 0.83 रुपये, जबलपुर में 0.54 रुपये, होशंगाबाद में 1.19 रुपये, धार में 0.34 रुपये, देवास में 0.31 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.24 रुपये, बुरहानपुर में 0.25 रुपये, भिंड में 0.44 रुपये, बालाघाट में 1.06 रुपये, बड़वानी में 0.26 रुपये और अशोकनगर में 0.30 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं भोपाल में पेट्रोल के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डीजल के भी बदले हैं भाव

नरसिंहपुर में 0.92 रुपये, मंडला में 0.97 रुपये, झाबुआ में 0.75 रुपये, होशंगाबाद में 1.09 रुपये, बालाघाट में 0.97 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा विदिशा, टीकमगढ़, शिवपुरी, सतना, सागर, रतलाम, रीवा, रायसेन, पन्ना, मुरैना, खरगोन, जबलपुर, हरदा, धार, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, भिंड,, बड़वानी और अशोकनगर में भी डीजल सस्ता हुआ है। उज्जैन में 0.15 रुपये, उमरिया में 0.21 रुपये, सीधी में 0.40 रुपये, शाजापुर में 0.17 रुपये, सीहोर में 0.12 रुपये, राजगढ़ में 0.34 रुपये, मंदसौर में 0.22 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, गुना में 0.35 रुपये, दमोह में 0.34 रुपये, अनुपुर में 0.48 रुपये और अलीराजपुर में 0.39 रुपये की वृद्धि हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 110.86 रुपये और डीजल की 95.95 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews