21 मार्च को क्रूड ऑयल में आया उछाल, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

21 मार्च को क्रूड ऑयल में आया उछाल, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में उछाल आया है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 1.10 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं डब्ल्यूटीआई 1.20 फीसदी की वृद्धि के साथ 66.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने भी 21 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर सकते हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी में कहीं कीमतों में इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम

आगर मालवा में 0.13 रुपये, अनुपुर में 0.18 रुपये, बेतूल में 0.11 रुपये, भिंड में 0.20 रुपये, दमोह में 0.23 रुपये, ग्वालियर में 0.09 रुपये, होशंगाबाद में 0.75 रुपये, कटनी में 0.74 रुपये, मन्दसौरर में 0.30 रुपये, मुरैना में 0.63 रुपये, नरसिंहपुर में 0.79 रुपये, राजगढ़ में 0.28 रुपये, सतना में 0.62 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये और सीधी में 0.64 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

डीजल के भाव में भी बदलाव देखा गया है। सीधी में 0.59 रुपये, शहडोल में 0.20 रुपये, सिवनी में 0.15 रुपये, सीहोर में 0.18 रुपये, सतना में 0.56 रुपये, राजगढ़ में 0.26 रुपये, नरसिंहपुर में 0.69 रुपये, मुरैना में 0.56 रुपये। मंदसौर में 0.28 रुपये, कटनी में 0.68 रुपये, होशंगाबाद में 0.69 रुपये, दमोह में 0.21 रुपये, भिंड में 0.19 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, देवास, धार, गुना, इंदौर, झबुआ, मंडला, खरगोन, रायसेन, रतलाम, रीवा, सागर, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में ईंधन के भाव में वृद्धि हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के दाम 108.29 रुपये और डीजल की 93.58 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के दाम 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के दाम 109.31 रुपये और डीजल की 94.51 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के दाम108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के दाम 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये हैं।
  • रीवा नें पेट्रोल के दाम 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews