क्रूड ऑयल में आया उछाल, MP में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, यहाँ महंगा हुआ ईंधन, जानें अपने शहर का हाल

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में एक बार फिर कच्चे तेल के भाव में इजाफा हुआ है। डब्ल्यूटीआई क्रूड में 2.50 फीसदी की वृद्धि हुई है। जिसके बाद इसकी कीमत 69.33 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। वहीं बुधवार को ब्रेंट क्रूड 74.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। अधकितम शहर में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है।

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

विदिशा में 0.20 रुपये, उज्जैन में 0.08 रुपये, टीकमगढ़ में 0.39 रुपये, सिंगरौली में 0.74 रुपये, शिवपुरी में 0.51 रुपये, शाजापुर मरें 0.13 रुपये, सिवनी में 0.16 रुपये, सीहोर में 0.45 रुपये, सतना में 0.14 रुपये, रीवा में 0.23 रुपये, रतलाम में 0.30 रुपये, रायसेन में 0.38 रुपये, मंडला में 1.06 रुपये, खरगोन में 0.90 रुपये, खंडवा में 0.55 रुपये, झाबुआ में 0.83 रुपये, इंदौर में 0.08 रुपये, होशंगाबाद में 0.35 रुपये, हरदा में 0.19 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, छतरपुर में 0.22 रुपये, बुरहानपुर में 0.25 रुपये, बालाघाट में 1.06 रुपये और अलीराजपुर में 0.21 रुपये की वृद्धि हुई है।

ऐसा है डीजल का हाल

एमपी में डीजल के भाव में भी बदलाव हुआ है। बालाघाट में 0.97 रुपये, मंडला में 0.97 रूपये और खरगोन में 0.82 रुपये की वृद्धि हुई है। अलीराजपुर, बड़वाबी, बुरहानपुर, छतरपुर, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रीवा, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में भी डीजल महंगा हुआ है। नरसिंहपुर में 1.05 ररुपये, ग्वालियर में 0.67 रुपये, जबलपुर में 0.20 रुपये, सीधी में 0.40 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा उमरिया, सागर, राजगढ़, पन्ना, मुरैना, मंदसौर, डींडोरी, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, बेतूल, अशोकनगर, अनुपुर और आगर मालवा में ईंधन के भाव में मामूली गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के दाम 108.29 रुपये और डीजल की 94.34 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के दाम 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के दाम 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के दाम 108.46 रुपये और डीजल की 93.76 रुपये हैं।
  • रीवा नें पेट्रोल के दाम 111.28 रुपये और डीजल की 96.34 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के दाम 109.08 रुपये और डीजल की 94.31 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews