कच्चे तेल के भाव में बदलाव, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इतनी हुई वृद्धि, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट लगातार क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कुछ ऐसा है देश के कई राज्यों का है, जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। पिछले सोमवार को डब्ल्यूटीआई में 0.04 डॉलर का उछाल हुआ है, इसे साथ इसकी कीमत 81.28 डॉलर तक देखी गई है। वहीं ब्रेंट क्रूड में पिछले 24 घंटों में 0.50 फीसदी की गिरावट हुई है। और फिलहाल 87.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ एमपी के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव मे इजाफा देखा है। विभिन्न शहरों के दाम भी अलग है। देश के महानगरों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं।

इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

अनुपुर और बालाघाट में 0.27 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.21 रुपये, गुना में 0.42 रुपये, ग्वालियर में 0.59 रुपये, होशंगाबाद में 0.35 रुपये, जबलपुर में 0.58 रुपये, खरगोन में 0.70 रुपये, मंडला में 0.42 रुपये, मुरैना में 0.32 रुपये, रायसेन में 0.69 रुपये, रतलाम में 0.66 रुपये, रीवा में 0.31 रुपये, सागर में 0.60 रुपये, सिगरौली में 0.92 रुपये, टीकमगढ़ में 0.32 रुपये, उज्जैन में 0.26 रुपये और विदिशा में 0.33 रुपये की वृद्धि हुई है। बड़वानी, भिंड, दमोह, धार, डींडौरी, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, शिवपुरी और सीधी में गिरावट दर्ज की गई है।

इन शहरों में बढ़े डीजल के भाव

गग्वालियर में 0.54 रुपये, जबलपुर में 0.53 रुपये , गुना में 0.38 रुपये, खरगोन में 0.64 रुपये, रायसेन में 0.62 रुपये, सागर में 0.55 रुपये और सिंगरौली में 0.84 रुपये का इजाफा डीजल में हुआ है। साथ ही टीकमगढ़, विदिशा, शाजापुर, सतना, रीवा, पन्ना, मुरैना, इंदौर, बालाघाट, अनुपुर में हल्की वृद्धि हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की इतनी है कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.26 रुपये और डीजल की 9449 रुपये
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 109.17 रुपये और डीजल की 94.38 रुपये
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.36 रुपये और डीजल की 96.41 रुपये
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.26 रुपये और डीजल की 94.49 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews