क्रूड ऑयल में गिरावट, 70 डॉलर के नीचे पहुंचा भाव, MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

क्रूड ऑयल में गिरावट, 70 डॉलर के नीचे पहुंचा भाव, MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में आज यानि 24 जून को क्रूड ऑयल के भाव गिरावट आई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.50 फीसदी कटौती के साथ 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड में 0.39 फीसदी की गिरावट आई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में आज भी ईंधन के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये प्रति लीटर है।

इन शहरों में बदला पेट्रोल का भाव

भोपाल में 0.02 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.12 रुपये, हरदा में 0.49 रुपये, नरसिंहपुर में 1.12 रुपये, राजगढ़ में 0.97 रुपये, रतलाम में 0.36 रुपये, रीवा में 0.45 रुपये, सीहोर में 0.59 रुपये, सिवनी में 0.17 रुपये, शिवपुरी में 0.11 रुपये और उज्जैन में 0.13 रुपये की वृद्धि हुई है। श्योपुर में 0.48 रुपये, शाजापुर में 0.25 रुपये, शहडोल में 0.28 रुपये, रायसेन में 0.20 रुपये, खरगोन में 0.59 रुपये, खंडवा में 0.61 रुपये, कटनी में 0.59 रुपये, जबलपुर में 0.04 रुपये, धार में 1.21 रुपये, छतरपुर में 0.84 रुपये, बैतूल में 0.26 रुपये, बालाघाट में 0.56 रुपये और अलीराजपुर में 0.30 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल का ऐसा है हाल

नरसिंहपुर मेंन 1.01 रुपये, राजगढ़ में 0.89 रुपये, सीहोर में 0.56 रुपये और हरदा में 0.46 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा सीधी, उज्जैन, सिवनी, रीवा, रतलाम, होशंगाबाद, छतरपुर और भोपाल में डीजल के भाव में हल्का इजाफा हुआ है। वहीं धार में 1.10 रुपये,  कटनी में 0.54 रुपये, खंडवा में 0.56 रुपये, खरगोन में 0.54 रुपये , शहडोल में 0.25 रुपये, श्योपुर में 0.44 रुपये, छत्तरपुर में 0.76 रुपये, बालाघाट में 0.52 रुपये और अलीराजपुर में 0.27 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा अशोकनगर, भिंड, दमोह, डींडोरी, ग्वालियर, मंडला, मुरैना, सतना, सिंगरौली और विदिशा में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये और डीजल की 93.92 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.34 रुपये और डीजल की 94.16 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये और डीजल की 93.92 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.98 रुपये और डीजल की 96.97 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये और डीजल की 94.46 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews