78 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल का भाव , MP के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

pay by car

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में 25 मई यानि आज ब्रेंट क्रूड के भाव में वृद्धि देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 78.32 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई के भाव 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर बरकरार है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। गुरवार को मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बदलाव देखा गया है। वहीं ज्यादातर शहरों में ईंधन के भाव स्थिर हैं। एमपी के फ्यूल के रेट देश के अन्य कई राज्यों की तुलना में अधिक है।

पेट्रोल के भाव

अनूपपुर में 0.70 रुपये, बड़वानी में 0.42 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.21 रुपये, दमोह में 0.38 रुपये, देवास में 0.15 रुपये, रायसेन में 0.25 रुपये, रतलाम में 0.28 रुपये और सागर में 0.23 रुपये की वृद्धि हुई है। होसनगाबाद में 0.40 रुपये, जबलपुर में 0.66 रुपये, नरसिंहपुर में 0.62 रुपये, पन्ना में 0.40 रुपये, राजगढ़ में 1.29 रुपये, रीवा में 0.14 रुपये, विदिशा में 0.36 रुपये, छतरपुर में 0.22 रुपये, भिंड में 0.39 रुपये और आगर मालवा में 0.30 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है। भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में ईंधन के भाव स्थिर हैं।

डीजल के भाव में उतर-चढ़ाव

अनूपपुर में 0.65 रुपये, दमोह में 0.30 रुपये, दमोह में 0.35 रुपये और रतलाम में 0.25 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा सीहोर, सागर, रायसेन, देवास, छिंदवाड़ा और बड़वानी में भी डीजल के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं आगर मालवा, भिंड, छतरपुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, राजगढ़, रीवा और विदिशा में डीजल में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये और डीजल की 93.89 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपये और डीजल की 94.14 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.56 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.14 रुपये और डीजल की 94.37 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews