फिर से 83 डॉलर के पार पहुंचे कच्चे तेल के भाव, पेट्रोल-डीजल में नरमी, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें नए रेट

फिर से 83 डॉलर के पार पहुंचे कच्चे तेल के भाव, पेट्रोल-डीजल में नरमी, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में फिर से वृद्धि हुई है। क्रूड ऑयल 83 डॉलर के पार पहुँच चुका है। ब्रेंट क्रूड में 1.16 फीसदी के साथ 83.16 पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। एमपी में  26 फरवरी को ज्यादातर शहरों में फ्यूल के रेट में गिरावट हुई है। हालांकि कई शहरों में दाम बढ़े भी हैं।

पेट्रोल के रेट में बदलाव

अलीराजपुर में 0.43, बेतूल में 0.38 रुपये, भोपाल में 0.24 रुपये, छतरपुर में 0.34 रुपये, दमोह में 0.40 रुपये, डींडोरी में 0.57 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.23 रुपये, पंन में 0.46 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, सीहोर में 1.02 रुपये, सीधी में 0.43 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, सिवनी, सतना, रीवा, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, मंडला, खरगोन,खंडवा, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, गुना, देवास, बुरहानपुर, बालाघाट और बड़वानी में पेट्रोल महंगा हुआ है। बालाघाट और मंडला में 1 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है।

डीजल में भी गिरावट

उमरिया, सीधी, शाजापुर, सीहोर, सागर, राजगढ़, पन्ना, मंदसौर, कटनी, जबलपुर, डींडोरी, दतिया, छतरपुर, बेतूल, अलीरापुर और आगर मालवा में डीजल सस्ता हुआ है। वहीं इंदौर, भोपाल, देवास, खरगोन, शिवपुरी और उज्जैन में वृद्धि हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.41 रुपये और डीजल की 93.68 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये और डीजल की 93.76 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.08 रुपये और डीजल की 94.31 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews