70 डॉलर के नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

70 डॉलर के नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानि 28 जून को वृद्धि के बावजूद कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर के नीचे पहुँच चुकी है। डब्ल्यूटीआई 0.71% वृद्धि के साथ 68.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.68% की वृद्धि हुई है, इसकी कीमत 72.75 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां फ्यूल के रेट में वृद्धि हुई है।

यहाँ बदले पेट्रोल के भाव

अनूपपुर में 0.34 रुपये, अशोकनगर में 0.36 रुपये, गुना में 0.43 रुपये, राजगढ़ में 0.21 रूपये और सागर में 0.05 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं विदिशा में 0.37 रुपये, नीमच में 0.21 रुपये, झाबुआ में 0.43 रुपये, ग्वालियर में 0.59 रुपये और भोपाल में 0.10 रूपये की गिरावट हुई हु।

डीजल का ऐसा है हाल

गुना में 0.39 रुपये, अशोकनगर में 0.33 रुपये, अनूपपुर में 0.32 रुपये और राजगढ़ में 0.20 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं विदिशा, नीमच, झाबुआ और भोपाल में आज डीजल के भाव में गिरावट देखी गई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews