76 डॉलर तक पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के कई जिलों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव 76 डॉलर के पार पहुँच चुके है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.95 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी में कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि हुई है।

पेट्रोल के भाव में उतार-चढ़ाव

एमपी के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल का हाल भी अलग है। राजधानी भोपाल में 0.36 रुपये की वृद्धि के साथ इसकी कीमत 109.57 रुपये है। इसके अलावा अलीराजपुर, बैतूल, भिंड, दमोह, डींडोरी, गुना, जबलपुर, मंदसौर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, रतलाम,सिंगरौली और विदिशा में हल्की वृद्धि देखी गई है। उज्जैन में 0.29 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, शाजापुर में 0.79 रुपये, सिवनी में 0.35 रुपये, सीहोर में 0. 54 रुपये, नरसिंहपुर में 0.21 रुपये, मंडला में 0.41 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, होशंगाबाद में 0.63 रुपये, धार में 0.74 रुपये, छतरपुर में 0.98 रुपये, बालाघाट में 0.47 रुपये, बड़वानी में 0.25 रुपये और अशोकनगर में 0.33 रुपये की गिरावट पेट्रोल की कीमतों में हुई है।

ऐसा है डीजल का हाल

प्रदेश में डीजल के भाव में भी उथल-पुथल जारी जारी है। उमरिया, श्योपुर, रीवा, हरदा, इंदौर, ग्वालियर, देवास और बुरहानपुर में आज ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं राजधानी भोपाल के साथ-साथ कई जिलों में इसके दाम बढ़े हैं। छतरपुर, बालाघाट, अशोकनगर, आगर मालवा, अनूपपुर, धार, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, मुरैना, सिवनी, टीकमगढ़ और उज्जैन में डीजल के भाव में गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत रु108.58 पये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.90 रुपये और डीजल की 94.16 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews