क्रुड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल–डीजल में उतार–चढ़ाव जारी, MP के कई जिलों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

क्रुड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल–डीजल में उतार–चढ़ाव जारी, MP के कई जिलों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल के भाव में नरमी देखी गई है। ब्रेंटी क्रूड में 0.55 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 0.47 फीसदी की गिरावट आई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। 29 जून को मध्यप्रदेश के कई जिलों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। देवास में 1.18 रुपये की वृद्धि पेट्रोल की कीमत में हुई है। वहीं राजधानी भोपाल में ईंधन के भाव स्थिर हैं।

यहाँ बढ़े पेट्रोल के दाम

अशोकनगर में 0.69 रुपये, बड़वानी में 0.69 रुपये, जबलपुर में 0.22 रुपये, झाबुआ में 0.32 रुपये, खरगोन में 0.43 रुपये, नरसिंहपुर में 0.65 रुपये, रतलाम में 0.48 रुपये, रीवा में 0.93 रुपये, सागर में 0.31 रुपये, सिवनी में 0.26 रुपये, सिंगरौली में 0.22 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये और उज्जैन में 0.24 रुपये की वृद्धि हुई है। इन शहरों में डीजल भी महंगा हुआ है। बता दें कि प्रदेश में ईंधन के भाव में कटौती की आशंका जताई जा रही है। संभावनाएं है कि राज्य सरकार VAT में कटौती करे।

यहाँ नहीं हुआ कोई बदलाव

गुना, भिंड, भोपाल, ग्वालियर दमोह और मंडला में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं सीधी, श्योपुर, शहडोल, सीहोर, सतना, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, मुरैना, कटनी, खंडवा, होशंगाबाद, डींडोरी, धार, छत्तरपुर, अनूपपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में फ्यूल के रेट में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.90 रुपये और डीजल की 94.16 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये और डीजल की 93.92 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.98 रुपये और डीजल की 96.97 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये और डीजल की 94.96 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews