चैत्र दुर्गाष्टमी पर बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, क्रूड ऑयल में आई तेजी, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate In MP Today: 29 मार्च यानि आज क्रूड ऑयल में उछाल आया है। इसी के साथ एक बार फिर कच्चे तेल के भाव 78 डॉलर के पार जा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों भाव में गिरावट हो रही है।ग्लोबल मार्केट में आज ब्रेंट क्रूड 78.80 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 0.51 फीसदी वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई की कीमत 73.57 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में कई शहरों में आज ईंधन महंगा हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में गिरावट भी देखी गई है।

इन शहरों में पेट्रोल के भाव आया उछाल

अशोकनगर में 0.86 रुपये, बालाघाट में 1 रुपये, भिंड में 0.92 रुपये, बेतूल में 0.34 रुपये, देवास में 0.60 रुपये, धार में 0.74 रुपये, होशंगाबाद में 0.86 रुपये, जबलपुर में 0.16 रुपये, कटनी में 0.31 रुपये मंडला में 1.06 रुपये, मंदसौर में 0.54 रुपये, सिवनी में 0.38 रुपये, उज्जैन में 0.46 रुपये और विदिशा में 0.34 रुपये की वृद्धि हुई है। उमरिया, शिवपुरी, शहडोल, रतलाम मुरैना, खंडवा, झाबुआ, हरदा, दमोह, बुरहानपुर, बेतूल, और आगारमालवा में भी हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं नरसिंहपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, अनुपुर, भोपाल, बुरहानपुर, छिड़वाड़ा, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन,पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सागर,  शाजापुर, टीकमगढ़  और सीहोर में पेट्रोल में मामूली गिरावट हुई है।

डीजल का हाल

टीकमगढ़ में 0.36 रुपये, शाजापुर में 0.55 रुपये, सागर में 0.39 रुपये, पन्ना में 0.31 रुपये, नरसिंहपुर में 0.99 रुपये, खरगोन में 0.13 रुपये, ग्वालियर में 0.18 रुपये, दतिया में 0.15 रुपये, भोपाल में 0.22 रुपये, अनुपुर में 0.32 रुपये और अलीराजपुर में 0.12 रुपये की गिरावट डीजल के भाव में हुई है। वहीं बालघाट, बेतूल, भिंड, दमोह, देवास, होशंगाबाद, हरदा, जबलपुर, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, रतलाम, सिवनी, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा और उमरिया में इसके भाव में वृद्धि हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.41 रुपये और डीजल की 93.68 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.22 रुपये और डीजल की 94.45 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109  रुपये और डीजल की 93.60 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews