क्रूड ऑयल में भारी उछाल, 85 डॉलर तक पहुंचा भाव, MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 5.42 फीसदी की वृद्धि के साथ 84.22 डॉलर प्रति बैरल में कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटी में 5.58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, इसकी कीमत 79.89 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। तेल कंपनियों ने 3 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव बदल चुके हैं। आज कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है।

एमपी के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल के भाव

अनुपुर  में 0.70 रुपये, भिंड में 0.39 रुपये, छतरपुर में 0.49 रुपये, ग्वालियर में 0.33 रुपये, गुना में 0.43 रुपये, खरगोन में 1.02 रुपये, रतलाम में 0.31 रुपये, पन्ना में 0.40 रुपये और रीवा में 0.14 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं विदिशा में 0.73 रुपये, शहडोल में 0.39 रुपये, सीहोर में 0.46 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, कटनी में 0.43 रुपये, जबलपुर में 0.12 रुपये, डींडोरी में 0.57 रुपये, धार में 0.74 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये और अशोकनगर में 0.55 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

धार में 0.69 रुपये, डींडोरी में 0.52 रुपये, होशंगाबाद में 0.68 रुपये, जबलपुर में 0.12 रुपये, कटनी में 0.40रुपये, मंदसौर में 0.54 रुपये, विदिशा में 0.67 रुपये शहडोल में 0.28 रुपये, सीहोर में 0.42 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। मंडला,, नरसिंहपुर, सिवनी, भोपाल सिंगरौली, दतिया, अलीराजपुर, आगर मालवा, बालाघाट और बेतूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews