क्रूड ऑयल में नरमी, पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, MP के इन जिलों में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव में नरमी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई के भाव 76 डॉलर तक पहुँच चुके हैं। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी के कई जिलों में आज फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है।

इन जिलों में बढ़ गए पेट्रोल के भाव

विदिशा में 0.44 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये, सिवनी में 0.59 रुपये, सीहोर में 0.42 रुपये, रतलाम में 0.16 रुपये, मुरैना में 0.21 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, झाबुआ में 0.24 रुपये, जबलपुर में 0.16 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, धार में 0.77 रुपये, भिंड में 0.20 रुपये, अनुपुर में 0.18 रुपये और आगर मालवा में 0.27 रुपये की वृद्धि हुई है। बुरहानपुर, छतरपुर, इंदौर, खरगोन, नीमच, शाजापुर, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पेट्रोल के भाव में गिरावट हुई है।

डीजल का ऐसा है हाल

बैतूल, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, नरसिंहपुर, श्योपुर और उज्जैन में डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिवनी, सीधी, उमरिया, सीहोर, रतलाम, मुरैना, मंदसौर, कटनी, झाबुआ, जबलपुर, डींडौरी, धार, भिंड और आगर मालवा में वृद्धि हुई है। वहीं अन्य कई जिलों में डीजल सस्ता भी हुआ है। प्रदेश भर में डीजल के भाव 108 रुपये प्रति लीटर से लेकर 112 रुपये प्रति लीटर के बीच में है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews