क्रूड ऑयल में नरमी, 73 डॉलर तक पहुंचा भाव, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के कई जिलों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: 31 मई यानि आज ग्लोबल मार्केट क्रूड ऑयल के भाव में नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 73.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड के भाव 69.25 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज ईंधन के भाव बदलाव हुआ है। एमपी के आज कहीं वृद्धि हुई तो कहीं गिरावट।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

विदिशा में 0.78 रुपये, उमरिया में 0.23 रुपये, राजगढ़ में 0.59 रुपये, मंदसौर में 0.23 रुपये, जबलपुर में 0.22 रुपये, गुना में 0.41 रुपये, दमोह में 0.80 रुपये, भोपाल मे 0.36 रुपये, बैतूल में 0.38 रुपये और अलीराजपुर में 0.43 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा दतिया, होशंगाबाद, नीमच, सागर, शाजापुर और सीधी में भी पेट्रोल में मामूली वृद्धि हुई है। उज्जैन में 0.29 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, पन्ना में 0.45 रुपये, नरसिंहपुर में 0.86 रुपये, मंडला में 1.05 रुपये, खंडवा में 0.55 रुपये, झाबुआ में 0.83 रुपये, देवास में 1 रुपये, छतरपुर में 0.64 रुपये, भिंड में 0.44 रुपये, बालाघाट में 1.06 रुपये और अनूपपुर में 0.27 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है।

डीजल का ऐसा है हाल

राजधानी भोपाल में डीजल के भाव में 0.32 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, डींडौरी, गुना, जबलपुर, मंदसौर, राजगढ़, सागर, शाजापुर, उमरिया, विदिशा, अलीराजपुर, आगर मालवा और बैतूल में भी डीजल के भाव में उछाल आया है। वहीं अनूपपुर, बड़वानी, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर देवास, झाबुआ, इंदौर, खंडवा, मंडला, खरगोन, मुरैना, नरसिंहपुर, पन्ना , रतलाम, रीवा, सतना, सीहोर, सिवनी, टिकमग़ और उज्जैन में भी गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत108.58  रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews