क्रूड ऑयल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के इन जिलों में 111 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल का भाव, जानें अपने शहर का हाल

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में पिछले 24 घंटों में क्रूड ऑयल के भाव में तेजी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.13 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। एमपी के कुछ जिलों में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति डॉलर के पार देखी गई है। विभिन्न जिलों में फ्यूल के रेट भी अलग-अलग है।

एमपी में कुछ ऐसा पेट्रोल का हाल

प्रदेश में कहीं गिरावट तो कहीं उछाल देखा गया है। टीकमगढ़ में 0.39 रुपये, सिंगरौली में 0.48 रुपये, सीहोर में 0.64 रुपये, सागर में 0.30 रुपये, रीवा में 0.32 रुपये, रतलाम में 0.48 रुपये, रायसेन में 0.98 रुपये, पन्ना में 0.24, खरगोन में 0.36 रुपये, जबलपुर में 0.22 रुपये, इंदौर में 0.52 रुपये, बुरहानपुर में 0.25 रुपये, बड़वानी में 0.69 रुपये, अशोकनगर में 0.52 रुपये की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, बालाघाट, दतिया, देवासम हरदा, मंडला, मंदसौर, पन्ना, सिवनी, शाजापुर और शिवपुरी में पेट्रोल के भाव में वृद्धि हुई है। वहीं विदिशा,  उमरिया, शहडोल, राजगढ़, सतना, नीमच, नरसिंहपुर, मुरैना, कटनी, होशंगाबाद, डींडोरी, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में हल्की गिरावट हुई है। श्योपुर, रीवा और अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर के ज्यादा है।

डीजल के भाव में बदलाव

भिंड, भोपाल, ग्वालियर, गुना, खंडवा, श्योपुर और उज्जैन में आज ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विदिशा, उमरिया, सीधी, शहडोल, सतना, राजगढ़, नीमच, नरसिंहपुर, मुरैना, कटनी, होशंगाबाद, डींडोरी, धार, छिंदवाड़ा और अलीराजपुर में डीजल में हल्की गिरावट आई है। वहीं अशोकनगर, अनूपपुर, बड़वानी, बालघाट, बुरहानपुर, दतिया, देवास, हरदा, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, मंदसौर, मंडला, पन्ना, रायसेन, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में हलका उछाल आया है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.10 रुपये और डीजल की 94.34 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.90 रुपये और डीजल की 94.16 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.37 रुपये और डीजल की 94.42 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews