क्रूड ऑयल में नरमी, 70 डॉलर तक पहुंचा भाव, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के इन जिलों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल के भाव में नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 75.57 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 0.56 फीसदी फीसदी गिरावट के साथ 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। सरकार के ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों  में फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। 9 जून को एमपी के ज्यादातर जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ स्थानों पर वृद्धि देखी गई है।

पेट्रोल का ऐसा है हाल

अशोकनगर में 0.54 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.27 रुपये, धार में 0.34 रुपये, जबलपुर में 0.02 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, नरसिंहपुर में 0.17 रुपये, रतलाम में 0.27 रुपये, सिवनी में 0.33 रुपये और शिवपुरी में 0.14 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं होशंगाबाद में 0.79 रुपये की गिरावट हुई है। अन्य शहरों में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डीजल का भाव

बैतूल में 0.46 रुपये, भिंड में 0.08 रुपये और होशंगाबाद में 0.73 रुपये की गिरावट आई है। वहीं छिंदवाड़ा में 0.25 रुपये, धार में 0.33 रुपये, अशोकनगर में 0.49 रुपये, जबलपुर में 0.02 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, नरसिंहपुर में 0.15 रुपये, रतलाम में 0.25 रुपये सिवनी में 0.30 रुपये, शिवपुरी में 0.12 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12  रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है। 
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews