Petrol And Diesel Rate: कच्चे तेल में उछाल, 87 डॉलर के पार पहुंचा भाव, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate: कच्चे तेल में उछाल, 87 डॉलर के पार पहुंचा भाव, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate Today in MP: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की वृद्धि के साथ 87.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। एमपी में गुरुवार को कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट देखी गई है।

एमपी में पेट्रोल के भाव में उतार-चढ़ाव

अशोकनगर में 0.30 रुपये, बालाघाट में 0.59 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, गुना में 0.39 रुपये, ग्वालियर में 0.29 रुपये, हरदा में 0.32 रुपये, खंडवा में 0.24 रुपये, खरगोन में 0.68 रुपये, मंडला में 0.93 रुपये, मंडला में 0.93 रुपये, मुरैना में 0.27 रुपये, रतलाम में 0.30 रुपये, शिवपुरी में 0.34 रुपये, सिंगरौली में 0.74 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, उज्जैन में 0.07 रुपये और विदिशा में 0.62 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। सीहोर, सिवनी सागर, राजगढ़, पन्ना, कटनी, जबलपुर, डींडौरी, धार, छिंदवाड़ा, भोपाल और अन्य कई शहरों में गिरावरट हुई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल में 0.19 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव भी बदले

एमपी के कई जिलों में डीजल महंगा हुआ है। वहीं कुछ स्थानों पर यह सस्ता भी हुआ है। विदिशा में 57 पैसे, सिंगरौली में 68 पैसे, उज्जैन में 0.06 रुपये, रतलाम में 28 पैसे, मुरैना में 24 पैसे, खरगोन में 62 पैसे, खंडवा में 22 पैसे, हरदा में 29 पैसे, ग्वालियर में 27 पैसे, गुना में 36 पैसे, बालाघाट में 54 पैसे और अशोकनगर में 28 पैसे की वृद्धि हुई है। भोपाल, छतरपुर छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, नीमच, पन्ना, सागर, सीहोर, उमरिया और अन्य कई जिलों में डीजल सस्ता हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये और डीजल की 93.73 रुपये है।
  • जबलपुर पेट्रोल की कीमत 108.52 रुपये और डीजल की 93.80 रुपये है
  • इंदौर पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • रीवा पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन पेट्रोल की कीमत 109.08 रुपये और डीजल की 94.31 रुपये है।
  • ग्वालियर पेट्रोल की कीमत 108.87 रुपये और डीजल की 94.11 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews