86 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, होलिका दहन पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में यहाँ बदले ईंधन के भाव, जानें नए रेट

86 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, होलिका दहन पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में यहाँ बदले ईंधन के भाव, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Prices In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में वृद्धि हुई है। एक बार फिर क्रूड ऑयल 86 डॉलर के पार जा चुका है। ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी वृद्धि के साथ 86.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई में 0.24 फीसदी का इजाफा हुआ है। होलिका दहन के दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के अधिकतम शहरों में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है।

एमपी के इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

बेतूल में 0.58 रुपये और मंडला में 0.17 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं बालाघाट में 0.37 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.38 रुपये, रीवा में 0.29 रुपये, सतना में 0.82 रुपये, सीहोर में 0.18 रुपये और सिवनी में 0.52 रुपये  की गिरावट हुई है।

डीजल का ऐसा है हाल

मंडला में 0.16 रुपये और बेतूल में 0.52 की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा सिवनी में 0.,47 रूपये, सतना में 0.75 रुपये, रीवा मे 0.27 रुपये और कटनी में 0.38 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.59 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.63 रुपये और डीजल की 93.91 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews