मध्यप्रदेश में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, दमोह-धार समेत कई जिलों में आया उछाल, क्रूड ऑयल में नरमी, जानें नए रेट

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price Today: 26 सितंबर को क्रूड ऑयल पर राहत मिली है। कुछ दिनों से बढ़ रहे कच्चे तेल के कीमतों ने चिंता बढ़ा दी थी। लेकीन एक बार फिर से इसमें डाउनफॉल देखा जा रहा है। ब्रेंत क्रूड 0.40 फीसदी गिरावट के साथ 92 .92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 90 डॉलर के नीचे पहुँच चुकी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में ईंधन के रेट में बदलाव हुआ है। मंगलवार को छत्तीसगढ़, हरियाणा और मणिपुर में उछाल आया है। वहीं असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में आज फ्यूल के रेट में गिरावट आई है।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश में आज भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों बदलाव हुआ है। धार में पेट्रोल के कीमत में 65 पैसे डीजल में 61 पैसे की वृद्धि हुई है। दमोह में पेट्रोल के रेट में 69 पैसे और डीजल में 60 पैसे की वृद्धि हुई है। होशंगाबाद में पेट्रोल मे  51 पैसे और डीजल में 47 पैसे का उछाल आया है। कटनी में पेट्रोल में 50 पैसे और डीजल में 47 पैसे की वृद्धि देखी गई है। आगर मालवा में 27 पैसे, अनुपपुर में 18 पैसे, अशोकनगर में 34 पैसे, भिंड में 42 पैसे, छतरपुर में 34 पैसे, मुरैना में 21 पैसे, पन्ना में 46 पैसे, सागर में 16 पैसे, सीधी में 22 पैसे और उमरिया में 42 पैसे की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में हुई है। यहाँ डीजल भी महँगा हुआ है।

इन जिलों में मिली राहत

भोपाल में आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.65 पैसे और डीजल की कीमत 93.90 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में 36 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये हो चुकी है, वहीं डीजल 33 पैसे की कमी के साथ 93 .86 रुपये में बिक रहा है। रीवा, अनूपपुर, शहडोल और शयोपुर में कमी के बाद भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये और डीजल की कीमत 96 रुपये से अधिक है। उज्जैन में आज भी पेट्रोल की कीमत 109 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है। इसके अलावा टीकमगढ़, सिंगरौली, सिवनी, सीहोर, सतना, नीमच, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, दतिया, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर में फ्यूल के रेट में कमी आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews