भोपाल-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, क्रूड ऑयल में तेजी, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Latest Rate: पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानि 14 सितंबर को जारी हो गए हैं। देश के कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश नें ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। हिमाचल प्रदेश, गोवा, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में राहत मिली है।

क्रूड ऑयल का हाल

क्रूड ऑयल में कुछ दिनों से लगातार वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.40% की वृद्धि के साथ 92.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 88.86 है।

एमपी के इन स्थानों में नहीं बदले ईंधन के भाव

आज मध्यप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव देखा गया है। हालांकि आगर मालवा, अलीराजपुर, दतिया, ग्वालियर, हरदा, मंडला, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में कीमतें स्थिर हैं।

इन जिलों में बढ़ी कीमत

भोपाल में पेट्रोल के भाव 33 पैसे और डीजल में 29 पैसे की वृद्धि हुई है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये है। होशंगाबाद में पेट्रोल के कीमत में 75 पैसे और डीजल में 69 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। जबलपुर में 22 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल 108.68 रुपये और डीजल 20 पैसे के इजाफे के साथ 93.96 रुपये में बिक रहा है। कटनी में पेट्रोल के रेट में 50 पैसे और डीजल में 47 पैसे का उछाल आया है। मंदसौर में पेट्रोल में 59 पैसे डीजल में 54 पैसे की वृद्धि हुई है। शहडोल, इंदौर, डींडोरी, दमोह, अशोकनगर, मुरैना और सीहोर में आज पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है।

यहाँ सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

उज्जैन में 20 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल की कीमत 108.81 रुपये और डीजल की कीमत 94.08 रुपये (17 पैसे की गिरावट) है। रीवा में पेट्रोल 14 पैसे की कमी के साथ 111.05 रुपये में बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 96.12 रुपये है। राजगढ़, पन्ना, रतलाम, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, धार, देवास, छतरपुर, बड़वानी और अनूपपुर में फ़्यूल के रेट में हल्की गिरावट आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews