Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, मध्यप्रदेश में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ मिली राहत, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel New Rate: पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी चुके हैं। आज मध्यप्रदेश के कई जिलों में ईंधन के भाव में वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा आज बिहार, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु में भी वृद्धि देखी गई है। वहीं ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल में नरमी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.27 फीसदी कमी के साथ 84.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 80.81 डॉलर तक पहुँच चुका है।

एमपी में महानगरों से ज्यादा महंगा है ईंधन

16 अगस्त को एमपी के राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लिस्ट में इंदौर, झाबुआ, नरसिंहपुर, सीहोर, श्योपुर, टीकमगढ़ और अलीराजपुर शामिल हैं।  प्रदेश में फ़्यूल के रेट महानगरों की तुलना में काफी ज्यादा है। यहाँ पेट्रोल की अधिकतम कीमत 112 रुपये और डीजल की 97 रुपये है।

इन जिलों में बढ़ गए दाम

अनूपपुर में पेट्रोल के कीमतों में 52 पैसे और डीजल में 48 पैसे की वृद्धि हुई है। छिंदवाड़ा में पेट्रोल में 70 पैसे और डीजल में 65 पैसे का इजाफा हुआ है। कटनी में पेट्रोल के भाव में 74 पैसे और डीजल में68  पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। धार में पेट्रोल के कीमतों में 68 पैसे और डीजल में 62 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। छतरपुर में 34 पैसे, बड़वानी में  27 पैसे, अशोकनगर में 22 पैसे, जबलपुर में 18 पैसे, मंदसौर में 16 पैसे, राहगढ़ में 38 पैसे, शाजापुर में 25 पैसे, सीधी में 43 पैसे और उमरिया में 42 पैसे की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। यहाँ डीजल भी महंगा हुआ है।

आज का रेट

श्योपुर, शहडोल, रीवा और अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये और डीजल की 96 रुपये से अधिक है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.70 रुपये और डीजल का 93.98 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews