Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 5.30 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानें क्या हैं अब नए रेट्स

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की प्राइवेट ईंधन रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है।
Petrol-Diesel Price

पश्चिम एशिया संकट का असर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर इस समय काफी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि देश में 60 दिन का ईंधन रिजर्व है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। ऐसे में देश की प्राइवेट ईंधन रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। नायरा ने पेट्रोल और डीजन की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, नायरा कंपनी ने पेट्रोल ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये तक बढ़ाए थे। इस फैसले के बाद नायरा पंपों पर पेट्रोल ₹106.74 के बाद ₹111.74 तक और डीजल ₹91.86 से ₹94.86 तक पहुंच गया है।

ऐसी जानकारी सामने आई है कि कंपनी ने यह फैसला मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई तेजी के बाद लिया है। हालांकि मामले पर कंपनी के प्रवक्ता ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

LPG और ईंधन की किल्लत से परेशान लोग

बता दें कि इस समय देश में ईंधन की कमी की आशंका ने देशभर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। एक तरफ जहां लोग LPG के लिए परेशान हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं। इतना ही नहीं कुछ पंप तो ऐसे हैं कि जहां पेट्रोल तो मिल रहा है लेकिन डीजल उपलब्ध नहीं। ऐसे में लोग और खासकर किसान काफी हद से परेशान हो रहे हैं।

हालांकि शासन-प्रशासन द्वारा पहले की कहा गया है कि देश के पास पर्याप्त ईंधन हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के चलते LPG और ईंधन के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। केंद्र और राज्यों की सरकारें इस स्थिति से निपटने के लिए कई प्रयास कर रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews