Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कई राज्यों में हुआ बदलाव, कहीं घटे तो कहीं बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में 27 मार्च को कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखी गई है। 0.98% की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमत 85.48 तक डॉलर तक पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई 80.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

देशभर का हाल

बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में ईंधन के कीमतों में उछाल आया है।  ‌ मणिपुर, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में गिरावट देखने को मिली। देश के महानगरों के लिए भी फ्यूल के नए जारी हो चुके हैं। दिल्ली में आज दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.76 रुपए और डीजल का भाव 87.66 ररुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपए और डीजल की कीमत 90.74 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.73 रुपए और डीजल का 93.32 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपए और डीजल की कीमत 92.13 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश में भी फ्यूल के रेट में बदलाव हुआ है भोपाल, छतरपुर, डिंडौरी, इंदौर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मंदसौर, पन्ना, रीवा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली टीकमगढ़ और विदिशा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। उज्जैन, सीधी ,  शिवपुरी, रायसेन, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दतिया, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, भिंड, बैतूल, बड़वानी, अनूपपुर और अलीराजपुर में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

मध्यप्रदेश में ऐसा है ईंधन का हाल

भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 106.57 रुपए और डीजल की कीमत 91.94 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 106.68 रुपए और डीजल का 92.06 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में आज पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए रुपए और डीजल डीजल की 91.72 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल का दाम 106.40 और डीजल का 91.78 रुपए प्रति लीटर। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 106.82 रुपए और डीजल की कीमत 92.18 रुपए प्रति लीटर है। रीवा में पेट्रोल का भाव 109.29 रुपए और डीजल का 94.45 रुपए प्रति लीटर है। ‌

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews