Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, बालाघाट-देवास समेत MP के कई शहरों में बढ़ गए दाम, जानें रविवार का ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Price Today: 14 अप्रैल, रविवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में आज कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। अशोक नगर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, देवास, धार, हरदा, झाबुआ, खरगोन, मंडला, पन्ना, रीवा, सागर, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। उमरिया, सीधी, सिवनी, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, गुना, डिंडोरी और अलीराजपुर में ईंधन के कीमतों में कमी आई है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.49 रुपए, रीवा में 109.19 रुपए और उज्जैन में 106.98 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.90 रुपए, जबलपुर में 91.88 रुपए, रीवा में 94.35 रुपए और उज्जैन में 92.32 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मिजोरम, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली इजाफा देखा गया। तेलंगाना, राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, हिमाचल प्रदेश, गोवा और आंध्र प्रदेश में गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल का हाल

रविवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत अपडेट नहीं हुई है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड 90.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 85.66 डॉलर प्रति बैरल थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews