Petrol Diesel Price: मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल पहुंचा 83 डॉलर के पार, जानें अपने शहर का हाल

petrol diesel prices

Petrol Diesel Price Today: फरवरी महीने के आखिरी दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में आज ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है। हरियाणा, केरल और मध्य प्रदेश में गुरुवार को फ्यूल के रेट में गिरावट देखने को मिली है। बिहार, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत समेत कई राज्यों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपए लीटर और डीजल की कीमत 87.79 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में बदले भाव

मध्य प्रदेश में भी ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। भिंड, ग्वालियर, होशंगाबाद और शिवपुरी में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। नरसिंहपुर, राजगढ़, कटनी, हरदा, दमोह और बैतूल में गिरावट आई है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा और रीवा में आज पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं।

भोपाल-इंदौर समेत एमपी के मुख्य शहरों में क्या है भाव?

वर्तमान में अनूपपुर, बुरहानपुर, रीवा, खंडवा और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए और डीजल की कीमत 96 रुपए से अधिक है। एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.90 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.95 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.14 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 93.84 कीमत रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.37 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 83.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 78.41 डॉलर प्रति बैरल है।

ऐसे चेक करें ईंधन का भाव

आप IndianOil One एप के जरिए स्मार्टफोन पर ही पेट्रोल और डीजल के रेट चेक कर सकते हैं। अपने शहर में फ्यूल का भाव जानने के लिए 9224992249 पर “RSP<space> डीलर कोड” लिखकर एसएमएस भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews