पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव, रायसेन-सतना समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए Fuel के भाव, जानें अपने शहर का हाल

petrol diesel price

Petrol Diesel Price Today In MP: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत डायनैमिक होती ह। तेल कंपनियां रोजाना सुबह ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं। 20 अप्रैल शनिवार को ईंधन के नए रेट जारी हो चुके हैं। आज मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव देखा गया है।

क्रूड ऑयल की कीमत

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर के नीचे पहुंच चुकी है । ब्रेंट क्रूड 87.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.14 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी के इन जिलों में बदल गए भाव

होशंगाबाद और रायसेन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अलीराजपुर, बालाघाट, भिंड, ग्वालियर, हरदा, झबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला, रीवा, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी और टीकमगढ़ में भी ईंधन कर कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, धार, गुना, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, उज्जैन और उमरिया में कमी आई है।

मध्यप्रदेश में फ्यूल की कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.28 रुपए, रीवा में 109.52 रुपए और उज्जैन में 106.91 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.52 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, जबलपुर में 91.78 रुपए, रीवा में 94.66 रुपए और उज्जैन में 92.26 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

आंध्र प्रदेश, गोवा, झारखंड, केरल, मणिपुर, ओडीशा और उत्तराखंड में फ्यूल के रेट में मामूली इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, बिहार और असम में कमी आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews