Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ ईंधन, क्रूड ऑयल में तेजी, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में आज फ्यूल के रेट में हल्का इजाफा देखा गया। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी में गिरावट देखने को मिली है। वहीं ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि जारी है ब्रेंट क्रूड 84.22 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई की कीमत 79.88 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों का हाल जानें यहाँ

देश के महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है, यहाँ डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 106.03 रुपए और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 और डीजल का भाव 94.24 प्रुपए रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी

आगर मालवा, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, भोपाल, छतरपुर, देवास, धार, इंदौर, जबलपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सतना, शाजापुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा में गुरुवार को ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। उज्जैन, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, मुरैना ,मंदसौर, खरगोन, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, बैतूल और अलीराजपुर में गिरावट देखने को मिली है।

अनूपपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, रीवा और श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपए और डीजल 96 रुपए के पार पहुंच चुका है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर है, यहां डीजल 94.25 रुपए में बिक रहा है। राजस्थानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.75 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है, डीजल की कीमत 93.99 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपए प्रति लीटर है, यहाँ डीजल का भाव 93.97 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.72 रुपए और डीजल की कीमत 93.99 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews