Petrol Diesel Rate: कटौती के बाद 82 रू तक पहुंचा पेट्रोल का भाव, डीजल की कीमत 78 रु तक, यहाँ जानें अपने शहर का हाल

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price Today: गुरुवार की रात केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती कर दी है। 15 मार्च, शुक्रवार की सुबह तेल कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। अंडमान एंड निकोबार में अभी भी ईंधन सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 82.42 रुपए और डीजल की कीमत 78.01 रुपए प्रति लीटर है।

इन राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के नीचे

अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत घटकर 100 रुपये के नीचे पहुंच चुकी है। इन राज्यों में डीजल का भाव 90 रुपये के नीचे पहुंच चुका है। बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में अभी भी पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है।

कच्चे तेल की कीमत

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85.27 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 81.14 डॉलर प्रति बैरल है।

मध्यप्रदेश का हाल

मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 107 रुपए के नीचे पहुंच चुकी है। इस लिस्ट में राजधानी भोपाल के साथ-साथ देवास, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, रतलाम और सीहोर शामिल है। अनूपपुर, बुरहानपुर और शहडोल में पेट्रोल का भाव अभी भी 109 रुपए के पार है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 107.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत घटकर 106.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.29 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। ग्वालियर में पेट्रोल का भाव घटकर 106.40 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 106.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.88 रुपए प्रति लीटर तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews