Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, हरियाणा-MP में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, जानें 9 मार्च का ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices: लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में 100 रुपये की कटौती कर दी है। अब आमजन पेट्रोल और डीजल को लेकर भी राहत की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। सरकार करीब 660 दिनों से ईंधन के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि ग्लोबल मर्केट में इन दिनों कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के नीचे बरकरार है। सरकार 5-10 रुपये की कटौती आने वाले दिनों में कर सकती है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कच्चे तेल का हाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 1.06% की गिरावट के साथ 82.08 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.17% गिरावट के साथ 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 9 मार्च शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज कई  राज्यों में बदलाव देखा गया है।

इन राज्यों में बदल गए दाम

बिहार, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, झारखंड, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में गिरावट आई है। पश्चिम बंगाल, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में मामूली इजाफा देखा गया है। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 पर RSP कोड के साथ एसएमएस भेज कर घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव जान सकते हैं। BPCL के ग्राहक 9223112222 पर RSP कोड के साथ एसएमएस भेजें।

एमपी के इन शहरों में हुआ इजाफा

मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को कई जिलों में बदलाव देखा गया है। प्रदेश में पेट्रोल की एवरेज कीमत 109.74 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की एवरेज कीमत 94.91 रुपए प्रति लीटर है। आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, मंदसौर, मुरैना, सागर, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा देखा गया है। सतना में पेट्रोल पर करीब 1 रुपए की वृद्धि हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत 111.15 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा अनूपपुर, बुरहानपुर, रीवा और श्योपुर में भी पेट्रोल का भाव 111 रुपए और डीजल की कीमत 96 रुपए के पार है।

एमपी के इन शहरों मे घट गए दाम

अशोक नगर, बड़वानी, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, दमोह, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रीवा, सिवनी, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में आज फ्यूल के रेट में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी में कितनी है ईंधन की कीमत?

  • भोपाल में पेट्रोल 1 लीटर पेट्रोल का भाव 108.29 रुपए और 1 लीटर डीजल की कीमत 93.58 रुपए है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.34 रुपए प्रति लीटर है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.94 रुपए प्रति लीटर है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 93.84 रुपए प्रति लीटर है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.49 रुपए प्रति लीटर है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews