धार-विदिशा समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में उछाल, यहाँ जानें अपने शहर का हाल

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को क्रूड ऑयल के भाव (Crude Oil Prices) में उछाल आया है। लेकिन इसकी कीमत 80 डॉलर ने नीचे है। ब्रेंट क्रूड 0.26% वृद्धि के साथ 79.75 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.31% बढ़ोत्तरी के साथ 75.56 डॉलर प्रति बैरल में कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत जई राज्यों में बदलाव देखा गया है। आंध्रप्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में इजाफा हुआ है। वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में गिरावट हुई है।

एमपी के कई जिलों में ईंधन हुआ महंगा

मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। 9 नवंबर को कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है। अशोकनगर में पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 28 पैसे की वृद्धि देखी गई है। भिंड में पेट्रोल पर 44 पैसे और डीजल पर 40 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। धार में पेट्रोल पर 60 पैसे और डीजल पर 55 पैसे का इजाफा हुआ है। नरसिंहपुर में पेट्रोल पर 62 पैसे और डीजल पर 54 पैसे की वृद्धि हुई है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 86 पैसे और डीजल पर 79 पैसे का उछाल आया है। सीहोर में पेट्रोल पर 1.06 रुपये और डीजल पर 98 पैसे का इजाफा हुआ है। उज्जैन में 19 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल 109 रुपये और डीजल 17 पैसे के इजाफे के साथ 94.25 रुपये में कारोबार कर रहा है। इंदौर, बड़वानी, देवास और खरगोन में भी हल्का इजाफा देखने को मिला है। इंदौर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.86 रुपये में बिक रहा है।

इन जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

गुना में पेट्रोल पर 43 पैसे और डीजल पर 39 पैसे की गिरावट हुई है। खंडवा, मुरैना और रीवा में भी पेट्रोल और डीजल में मामूली गिरावट आई है। रीवा में पेट्रोल का भाव 110.86 रुपये और डीजल का 95.95 रुपये है। भोपाल, रतलाम, सिंगरौली, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108,65 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर में कारोबार कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews