26 जुलाई को MP समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल पहुंचा 83 डॉलर के पार, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol Diesel Rate: प्रतिदिन सुबह तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं। फ्यूल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। उत्तरप्रदेश में 0.53 रुपये, एमपी में 0.30 रुपये, पंजाब में 0.23 रुपये और कर्नाटक में 0.21 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के कीमतों में हुई है। यहाँ डीजल भी महंगा हुआ है। इसके अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी वृद्धि देखी गई है। राजस्थान, तमिलनाडु और बिहार में गिरावट आई है। दूसरी तरफ क्रूड ऑयल (Crude Oil Rate) में बुधवार को गिरावट आई है। बावजूद इसके ब्रेंट क्रूड 83.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीअ क्रूड के भाव 79.23 डॉलर प्रति बैरल है।

अब बात एमपी के विभिन्न जिलों की करें कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट हुई है। सतना में पेट्रोल के भाव में 68 पैसे और डीजल में पैसे का इजाफा हुआ है। मुरैना में पेट्रोल के भाव में 0.51 रुपये और डीजल में रुपये की वृद्धि देखी गई है। कटनी में 0.93 रुपये और डीजल में रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा इंदौर, धार, देवास, छिंदवाड़ा, आगर मालवा, राजगढ़ और रायसेन में आज ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है।

मंडला में 0.91 रुपये, जबलपुर में 0.45 रुपये, ग्वालियर में 0.46 रुपये, बालाघाट में 0.58 रुपये, रतलाम में 0.26 रुपये, सीहोर में 0.46 रुपये और शिवपुरी में 0.19 रुपये की कमी आज आई है। इन शहरों में डीजल भी सस्ता हुआ है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews