Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल 90 डॉलर के नीचे पहुंचा, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol Diesel Prices: इन्टरनेशनल मार्केट में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुकी है। डब्ल्यूटीआई की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल हैं। वहीं ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुए हैं। आज मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। पेट्रोल में औसतन 0.30 रुपये औरं डीजल में 0.28 रुपये की  बढ़ोत्तरी हुई है। यहाँ डीजल की कीमत लगभग 95 रुपये प्रति लीटर है।

प्रदेश के कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी देखी गई है वहीं कहीं गिरावट हुई है। आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, धार, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, सागर, शहडोल और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। खरगोन में इसकी कीमतों में 1.06 रुपये गिरावट हुई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं, इसकी कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है।

विदिशा , सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत आज 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, अलीराजपुर बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपये दर्ज की गई है। उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, सागर, रायसेन, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, होशंगाबाद, गुना, धार, भिंड में  पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के करीब देखी गई है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा देखा गया, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये या उसस ज्यादा की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews