Petrol Diesel Price: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में भी उछाल, फ्यूल के नए रेट अपडेट, यहाँ जानें

6 मई को मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices May 6 2024: हफ्ते के पहले दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सोमवार को बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, मणिपुर, केरल और झारखंड में गिरावट आई है। 

मध्यप्रदेश का हाल

मध्य प्रदेश के कई जिलों में फ्यूल के रेट में आज बदलाव हुआ है। मंडला में ईंधन के भाव में 1 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। आगर मालवा, बालाघाट, देवास, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, सीहोर, सिंगरौली और उज्जैन में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सीधी, शिवपुरी, सतना, खंडवा, कटनी, धार, दमोह, छतरपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, भिंड और अशोक नगर में कमी आई है।

एमपी में ईंधन का भाव (Fuel Prices in MP)

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.93 रुपए, जबलपुर में 106.49 रुपए, रीवा में 106.06 रुपए और उज्जैन में 107.10 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत जबलपुर में 91.88 रुपए, भोपाल में 91.52 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 92. 29 रुपए, रीवा में 94.24 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

कच्चे तेल का भाव

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.24% वृद्धि के साथ 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।  वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.29 प्रतिशत वृद्धि के साथ 78.34 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews