Petrol Diesel Prices: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल पर राहत जारी, जानें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Prices: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल पर राहत जारी, जानें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी वहीं कर दिए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, असम और आंध्र प्रदेश में ईंधन के भाव में इजाफा देखा गया है। उत्तर प्रदेश, तमिल नाडु और केरल में गिरावट आई है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में कभी इजाफा तो कभी गिरावट का सिलसिला जारी है। जहां पिछले सप्ताह कच्चे तेल के भाव बढ़ते जा रहे थे इन दिनों घट रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 90.87 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 89.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

एमपी के इन जिलों में बढ़ गए दाम

मध्यप्रदेश में चुनाव के पहले भी सरकार ने राहत नहीं दी है। यहाँ लगातार पेट्रोल और डीजल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। आज कई जिलों में ईंधन के भाव बढ़ें हैं। वहीं कई जिलों में राहत भी मिली है। जबलपुर में 16 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल 108.72 रुपये और डीजल 15 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 93.99 रुपये में बिक रहा है। डींडोरी में आज पेट्रोल पर करीब 57 पैसे और डीजल पर 52 पैसे का इजाफा हहुआ है। धार में पेट्रोल पर 40 पैसे और डीजल पर 36 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा मंदसौर, मुरैना, सीहोर, शहडोल और विदिशा में भी फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। शहडोल में पेट्रोल भाव 111.28 रुपये है।

यहाँ मिली राहत

उज्जैन में करीब 13 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल 109.01 रुपये और डीजल 12 पैसे की कमी के साथ 94.25 रुपये में बिक रहा है। रीवा में ईंधन के भाव में हल्की गिरावट आई है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये है और 96.12 रुपये है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। जहां यहाँ कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल का 93.94 रुपये है। इसके अलावा ग्वालियर, देवास, बेतूल, अनूपपुर, आगर मालवा, हरदा, झाबुआ, पन्ना, रतलाम, सतना, सिवनी, श्योपुर और शिवपुरी में ईंधन सस्ता हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews