Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नए रेट जारी, MP के कई शहरों में हुआ बदलाव, केरल-हरियाणा में बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Price Today, Fuel Prices:  तेल कंपनियों ने 19 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, पंजाब और तमिलनाडु में आज ईंधन के कीमतों में इजाफा देखा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना, राजस्था और मध्य प्रदेश में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

क्रूड ऑयल की कीमत

वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 86 डॉलर के पास पहुंच चुकी है। Brent Crude 86.75 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 82.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

मध्यप्रदेश में क्या है ईंधन का हाल?

मध्य प्रदेश की बात करें कई शहरों में मंगलवार को ईंधन की कीमतों पर राहत मिली है। विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग हैं। बालाघाट में एक रुपए का इजाफा पेट्रोल पर हुआ है। इसके अलावा भिंड में ईंधन की कीमतों में ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। छतरपुर, आगर मालवा, दमोह, कटनी, नरसिंहपुर, राजगढ़, सागर और सिवनी में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। भोपाल, इंदौर,  जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत अन्य शहरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए  और डीजल की कीमत 91.84 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 106.49 रुपए और डीजल का भाव 91.89 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 106.73 रुपए और डीजल की कीमत 92.09 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल का दाम 106.38 रुपए और डीजल का दाम 91.79 रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 106.96 रुपए और डीजल की कीमत 92.31 रुपए प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें नए रेट

आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का दाम जान सकते हैं। इसके लिए IOCL के ग्राहक RSP (ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध) के साथ अपने शहर का कोड 9224992249 पर लिखकर एसएमएस करें। बीपीसीएल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर एसएमएस करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews