Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में घट गए ईंधन के दाम, इन शहरों में महंगा है पेट्रोल, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में घट गए ईंधन के दाम, इन शहरों में महंगा है पेट्रोल, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices Of Petrol And Diesel) में बदलाव नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पेट्रोल में 0.27 रुपये और डीजल की कीमतों में 0.24 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में शिवपुरी, शाजापुर,  सिवनी, रतलाम, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, ग्वालियर, गुना, देवास, छिंदवाड़ा और बड़वानी शामिल है।

यह भी पढ़ें…RBI ने उठाया सख्त कदम, लगाया इन 9 बैंकों पर जुर्माना, कहीं आपका भी इनमें अकाउंट तो नहीं, देखें पूरी लिस्ट

आगर मालवा, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, सीहोर, सीधी और उमरिया पेट्रोल की कीमतों में हल्की गिरावट हुई है। दमोह में पेट्रोल की कीमतों में 0.69 रुपये की गिरावट हुई है। झाबुआ में पेट्रोल की कीमतों में 0.73 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं खरगोन में 1 लीटर पेट्रोल पर 0.88 रुपये की वृद्धि हुई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, दमोह, भोपाल, अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें…MP: यात्रियों के जरूरी खबर, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें आज रद्द, 5 ट्रेनों के रुट बदले, देखें शेड्यूल

उमरिया, शिवपुरी, सिवनी, सतना, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अनुपुर और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, देवास, धार, गुना, कटनी, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नीमच, नरसिंहपुर, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 प्रति लीटर के आसपास है। श्योपुर, शहडोल और रीवा में  आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां 1 लीटर 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews