Petrol Diesel Rate: लगातार स्थिर बने हुए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का भाव

Petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है और इसी बीच तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं।

ताजा भाव के मुताबिक पेट्रोल डीजल की कीमत अभी भी स्थिर रखी गई है यह 218 वां दिन है जब देश में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आम लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी भी स्थिर है।

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट होने के बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल और ब्रैट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। 2008 के बाद कच्चे तेल की कीमत इस साल के सबसे निचले स्तर 7 6 डॉलर प्रति बैरल के करीब देखी गई। इस हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत 33 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा घटनी चाहिए लेकिन फिर भी ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

दिल्ली

पेट्रोल- 96.72 रुपए, डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपए
डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 106.03 रुपए
डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 102.63 रुपए
डीजल- 94.24 रुपए

यहां सबसे महंगा है पेट्रोल-डीजल

राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा बिक रहा है। हनुमानगढ़ में पेट्रोल 112.54 रुपए और डीजल 97.39 रुपए लीटर है। वहीं गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.48 और डीजल की कीमत 98.24 रुपए है।

यहां सबसे सस्ता है पेट्रोल-डीजल

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा सस्ता है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.71 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है।

देश में इसलिए है महंगा 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और कुछ अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत दोगुनी स्तर पर पहुंच जाती है। इसी के साथ विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की क्या कीमत है इस आधार पर पेट्रोल डीजल की कीमत तय की जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews