1 मई को कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है। देशभर के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। एमपी के कई जिलों में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: मई महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अशोक नगर, बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, दतिया, देवास, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, झबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में मामूली इजाफा हुआ है। अलीराजपुर, आगर मालवा, बाड़वानी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, सागर, सतना और सीधी में गिरावट देखने को मिली है।

इन राज्यों में भी बदला भाव

सोमवार को मध्य प्रदेश के अलावा भी अन्य कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। गोवा, हरियाणा, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में ईंधन के कीमतों मामूली वृद्धि हुई है। केरल, छत्तीसगढ़ और बिहार में फ्यूल के रेट में कमी आई है।

एमपी में फ्यूल का भाव

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.53 रुपए, रीवा में 109.36 रुपए और उज्जैन में 107.02 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.92 रुपए, जबलपुर में 92.01 रुपए, रीवा में 94.51 रुपए और उज्जैन में 92.37 रुपए है।

क्रूड ऑयल का हाल

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews