
Petrol Diesel Prices Today: 12 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल, प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब और झारखंड में ईंधन के कीमतों में कमी आई है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।
मध्यप्रदेश में कहीं गिरावट कहीं इजाफा
रायसेन में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में 1 रुपए से की गिरावट दर्ज की गई है। खरगोन, बैतूल, अशोक नगर, रतलाम, सागर, शिवपुरी और टीकमगढ़ में भी कमी देखने को मिली है। विदिशा, शहडोल, सतना, राजगढ़ मुरैना, होशंगाबाद, धार और छतरपुर में इजाफा हुआ है। भारत में हर दिन ऑयल मार्केटिंग कुछ कारकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के कीमतों को अपडेट करती हैं।
महानगरों में क्या है भाव?
दिल्ली आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश में फ्यूल के नए रेट
1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए , जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत शुक्रवार को भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।
कच्चे तेल पर क्या है अपडेट?
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। सुबह करीब 9:45 बजे ब्रेंट क्रूड की कीमत 85.60 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत कीमत 82.92 डॉलर प्रति बैरल है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

