पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, इन राज्यों में हुआ बदलाव, MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, फटाफट चेक करें नए रेट

सोमवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदलाव हुआ है। कच्चे तेल के रेट में वृद्धि हुई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट हफ्ते के पहले दिन अपडेट हो चुके हैं। ईंधन के कीमतों पर जीएसटी नहीं लगता है। राज्य सरकार वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) लगाते हैं। इस कारण देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग होती है। ग्लोबल मार्केट की स्थिति देखते हुए तेल कंपनियां रोजाना सुबह-सुबह ताजा भाव अपडेट करती हैं।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

15 जुलाई को देश के कई राज्यों में बदलाव हुआ है। जम्मू-कश्मीर, झरखंड, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र केरल, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है। महानगरों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।

महानगरों में क्या है भाव?

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल का भाव 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.44 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में यहाँ हुआ बदलाव

मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार है। अनुपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, झाबुआ, पन्ना, रायसेन, रतलाम, सागर, सतना, श्योपुर, शिवपुरी और उज्जैन में वृद्धि हुई है। खरगोन में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में एक रुपये तक की वृद्धि आज हुई है। आगर मालवा, अशोकनगर, धार, इंदौर, जबलपुर, मंदसौर, मुरैना, राजगढ़ और शहडोल में कमी आई है।

प्रदेश में कितनी है ईंधन की कीमत?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, ग्वालियर में 106.73 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, जबलपुर में 106.38 रुपये, खरगोन में 108.08 रुपये, रीवा में 108.79 रुपये और उज्जैन में 106.96 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, ग्वालियर में 92.09 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, जबलपुर में 91.79 रुपये, खरगोन में 93.34 रुपये, रीवा में 93.99 रुपये और उज्जैन में 92.31 रुपये है।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 82.20 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews