Petrol Diesel: 15 जून को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट, राजगढ़-धार समेत MP के कई जिलों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें नए रेट 

15 जून को मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। तेल कंपनियों ने नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आइए जानें आपके शहर में आज क्या भाव है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में 15 जून को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। बेंट क्रूड की कीमत 82.62 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड  78.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।  तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। शनिवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बदलाव देखा गया है।

एमपी के इन जिलों में बदले दाम

अशोक नगर, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, खरगोन और  शहडोल में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, रतलाम, रीवा, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, खंडवा, झाबुआ, हरदा, ग्वालियर, धार, देवास, बैतूल, अनूपपुर और आगर मालवा में गिरावट आई है। राजगढ़ में ईंधन के कीमतों में एक रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews