पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, कई राज्यों में बदले दाम, यहाँ 83 रुपये से नीचे पहुंचा Petrol का भाव, जानें 2 जून के नए रेट  

2 जून को देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट कर दिए हैं।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 2 जून को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। रविवार को अंडमान और निकोबार में पेट्रोल की कीमत 82.42 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। वहीं डीजल की कीमत 78 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत रुपए के 100 रुपए प्रति लीटर के पार है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैल्यू एडेड टैक्स यानी VAT के कारण अलग-अलग शहरों-राज्यों में ईंधन के भाव अलग होते हैं।

इन राज्यों में बदले दाम

रविवार  को देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव देखा गया है। आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मामूली इजाफा हुआ है। राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में फ्यूल के रेट में गिरावट देखने को मिली है।

महानगरों में फ्यूल की कीमत

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए और डीजल का 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए  और डीजल की  92.32 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

एमपी के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। अशोकनगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, देवास, धार, जबलपुर, कटनी, खरगोन, नरसिंहपुर, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सिवनी, टीकमगढ़ और विदिशा में ईंधन के कीमतों में उछाल आया है। बालाघाट में पेट्रोल के भाव में 1 रुपए की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा अनूपपुर, होशंगाबाद, मुरैना, सतना, सीहोर और शिवपुरी में भी गिरावट आई है।

एमपी में ईंधन की कीमत

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए , जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 109.36 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए प्रति रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78‌ रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.51‌ रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews