Hindi News

करवा चौथ पर पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव 

Published:
20 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी है। भोपाल में पेट्रोल 106.11 रुपये और डीजल 91.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आइए जानें अन्य शहरों का क्या हाल है?
करवा चौथ पर पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव 

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज कहीं कोई बदलाव नहीं देखा गया है। अंडामान और निकोबार में ईंधन सबसे सस्ता बिक रहा है। यहाँ पेट्रोल का भाव 82.42 रुपये और डीजल का 78.01 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मध्यप्रदेश में अभी भी फ्यूल के रेट दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से ज्यादा है। बता दें कि टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमत भी अलग होती है।

संडे होने के कारण क्रूड ऑयल की कीमत अपडेट नहीं हुई है। हालांकि इन दिनों कच्चा तेल 69 डॉलर से लेकर 74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 73.06 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 69.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

महानगरों में क्या है कीमत? (Petrol Diesel Ki Kimat)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये और डीजल का 92.15 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.32 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल का हाल (Fuel Prices in MP) 

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, जबलपुर में 106.28 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.52 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, जबलपुर में 91.70 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

ऐसे चेक करें ताजा भाव (Petrol Diesel Latest Rate) 

आप घर बैठें पेट्रोल और डीजल के नए रेट जान सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक RSP के साथ सिटी कोड लिखकर 9223112222 एसएमएस भेजें। आईओसीएल ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews