Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, भोपाल-ग्वालियर समेत MP के कई जिलों में बदले दाम, जानें 21 जुलाई का ताजा भाव

रोजाना ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट करती हैं। आज कई राज्यों में बदलाव हुआ है।
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: 21 जुलाई की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और उत्तराखंड में मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई है। असम, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश और मिजोरम में पेट्रोल और डीजल में गिरावट दर्ज की गई है।

कैसे अपडेट होते  हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

रोजाना ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट करती हैं। ग्लोबल मार्केट में ईंधन के डिमांड, रिवेन्यू कलेक्शन, कच्चे तेल की कीमत रुपए-डॉलर एक्सचेंज रेट और लॉजिस्टिक के आधार पर ईंधन के कीमतों में बदलाव किया जाता है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव 

आगर मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, भोपाल, डींडोरी, गुना, मंदसौर, सीहोर, सिवनी और सीधी में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिली है। विदिशा, उज्जैन, शाजापुर, धार, देवास, सतना, रायसेन, राजगढ़, पन्ना, मंडला, ग्वालियर, खरगोन, कटनी, अशोक नगर, अनूपपुर, बड़वानी, अशोकनगर, बालाघाट और भिंड में वृद्धि हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews