पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, धार-कटनी समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ मिली राहत, जानें नए रेट

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: 26 नवंबर को पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव जारी हो चुका है। मध्यप्रदेश के अलावा देश के कई राज्यों ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में इजाफा हुआ है। वहीं असम, गोवा, जम्मू-कश्मीर महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में राहत देखी गई है। वहीं रविवार को कच्चे तेल के नए रेट जारी नहीं हुए हैं। ब्रेंट क्रूड इन दिनों 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 76 डॉलर के नीचे बरकरार है।

एमपी के इन जिलों में महंगा हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट में उथल-पुथल जारी है। कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। उज्जैन में 17 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 109 रुपये तक जा चुकी है। वहीं डीजल 15 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 94.25 रुपये में बिक रहा है। धार में पेट्रोल पर 1.02 रुपये और डीजल पर 95 पैसे की वृद्धि हुई है। कटनी में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल 68 पैसे का इजाफा हुआ है। नरसिंहपुर में पेट्रोल पर 79 पैसे और डीजल पर 69 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। भोपाल में पेट्रोल 18 पैसे के इजाफे के साथ 108.65 रुपये में मिल रहा है। वहीं डीजल राजधानी में डीजल की कीमत 93.90 रुपये है। अनूपपुर, बेतूल, छतरपुर, हरदा, इंदौर, खरगोन, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, सागर, सिवनी, शाजापुर, सीधी और उमरिया में भी ईंधन के भाव में हल्का इजाफा हुआ है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।

इन जिलों में मिली राहत

एमपी के कई जिलों में रविवार को गिरावट देखने को मिली है। गुना में पेट्रोल पर 82 पैसे और डीजल पर 75 पैसे की गिरावट हुई है। बालाघाट में पेट्रोल पर 59 पैसे और डीजल पर 54 पैसे की कमी आई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, मंदसौर, जबलपुर, देवास और भिंड में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews